जब मनुष्य अपने अहंकार को ईश्वर से जोड़ देता है, तो वह आडंबर की
ओर ज्यादा जाता है और ईश्वर की तरफ कम.
उसे लगता उसकी तरह, ईश्वर प्रणाम ना करने से नाराज हो जायेगा, ईश्वर किसी दिन
कुछ खाने से नाराज हो जायेगा। जिन लोगों को आप ईश्वर से अपने आप को जोड़ने का माध्यम माना
है उन्होंने आपको ईश्वर से प्यार करना कम, डरना ज्यादा
सिखाया है. वैसे भी हमारे यहाँ डर को ही इज्जत देना माना जाता है. आप कही ना कही
ईश्वर से डरते है.
आपको लगता है, जिसे आप ईश्वर मानते है, जिसने इस संसार को
बनाया है, उसे इस बात से फर्क पढ़ेगा की आज आपने उपवास शुरू करने के बाद खाना तो नहीं खा
लिया, आपने कौन सा कपड़ा पहना है, आपने कितनी बार उनको नमन किया। इन सब बातों को किसी भी पंथ या धर्म में इसलिए
शामिल किया गया था की आपका जीवन अनुशासित हो, परन्तु हमने
अनुशासन को छोड़ डर को पकड़ लिया। और वह डर हम सब के जीवन पर पूरी तरह हावी हो चूका
है.
हमारी सोच देखिये झूठ बोलने, धोखा देने,
भ्रष्टाचार करने,
दूसरों को दुःख
देने ईश्वर नाराज नहीं होता है, परन्तु मंगलवार को बाल काटने से जरूर हो सकता है. आज जो धार्मिक
उन्माद और आपस में बैर का सबसे बढ़ा कारण ये आडम्बर और डर है. जिस दिन हम ईश्वर को
डरने की जगह प्यार करने लगेंगे उस दिन दो चीजे होगी एक वर्ग होगा जो ईश्वर को पूरी
तरह से मानना छोड़ देगा, और दूसरा वर्ग होगा जो ईश्वर और उसकी बनाई हुई हर कृति को
प्यार करेगा.
अजय नागपुरे
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें