वर्तमान मे देश एक ऐसी संवेदनशील स्थिति मे है की एक छोटी
सी भी चिंगारी देश को अव्यवस्था के ख़ौफ़नाक दलदल मे धकेल सकती है। समस्याये तो असंख्य है। परंतु बढ़ते
धार्मिक वैचारिक मतभेद, देश के भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं है।
इस बात मे कोई संदेह नहीं है, की आज हमारे देश मे हिन्दू मुस्लिम
वैचारिक मतभेद बढ़ रहे है। परंतु वर्तमान मे समाज और देश की अगुवाई करने वाला हर व्यक्ति
अपने व्यक्तिगत स्वार्थ या राजनीतिक मजबूरीयों के कारण इस विषय पर सकारात्मक रूप से
बात नहीं करना चाहता है। समस्या तब और बढ़ जाती है, जब समाज का बुद्धिजीवी कहलाने वाला वर्ग
भी इस प्रकार विचारधारा को समर्थन देने लगता है। जो भी हो अन्ततोगत्वा, नुकसान देश का ही होने वाला है। सोश्ल नेटवर्किंग साइट पर और मीडिया मे प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से इस विषय पर रोजाना लोग
अपने विचार प्रकट कर रहे है। कोई हिन्दू राष्ट्र की बात कर रहा है, कोई मुस्लिम के प्रभावी होने की। पल भर के लिए विचार करके देखिए और बताइये
की व्यवहारिक रूप से यह संभव है। इन मतभेदो का परिणाम क्या होगा। अगर इन मतभेदो से
देश हित मे कोई मे परिणाम आए तो मै इन विचारधराओ का समर्थन देने तैयार हु। वैसे तो
देश की स्वतंत्रता के लिए सदियो से संघर्ष होता रहा है, परंतु मै सिर्फ 1857 से 1947 तक ही बात करुगा। 90 वर्षो तक हमारे
पूर्वजो ने अनवरत संघर्ष किया और जिसके परिणाम स्वरूप आज हम आजाद हवा मे सांस ले रहे है। और सिर्फ 65 वर्षो मे देश किस स्थिति मे है, आप सभी जानते है। समान्यतः किसी भी देश की विदेश नीति एक गोपनीय हिस्सा होता है, अपने प्रतियोगी या पड़ोसी मुल्क मे अस्थीरिता फैलना।
हमारे देश के प्रतियोगी या पड़ोसी मुल्क के लिए हमारी धार्मिक
भावना एक बहोत बढ़ा हथियार है। जिसका इस्तेमाल वो पुरजोर रूप से कर रहे है और सफल होते
भी प्रतीत हो रहे है। अगर आप इस प्रकार की भावना से ग्रसित है, तो आप परोक्ष रूप से उन विदेशी ताकतों और
चंद स्वार्थी लोगो जो हमारे देश मे अस्थिरता फैलना चाह रहे है, को समर्थन दे रहे है। किसी भी धर्म के होने से पहले हम भारतीय
है। और हमारा पहला धर्म देश भक्ति होनी चाहिए उसके बाद धर्म आता है। सोचिए अगर हमारा
देश अस्थिर हो जाय या दंगो चपेट मे निरंतर आता रहे तो हमारे देश का भविष्य क्या होगा।
यह समय अब आरोप और प्रत्यारोप का नहीं है, अभी हमे गहन चिंतन
और आपस मे बात करने की आवश्यकता है। जो भी समस्या है उसे खुल कर बोलिए और उस पर तार्किकता से लिए गए हर निर्णय को अपना समर्थन दीजिए।
जनता सदैव से ही भावुक रही है, और किसी
भी स्वार्थी और सत्तलोलुप व्यक्ति के लिए जनता की भावनाओ से खेलकर आगे बढ़ना एक बेहद
ही सस्ता तरीन और आसान तरीका रहा है। बात सिर्फ समझने की है। देश हित मे सोचिए, आज हमारे देश को जिम्मेदार नेताओ के साथ एक जिम्मेदार नागरिक की भी जरूरत
है।
जय हिन्द
अजय सिंह नागपुरे
(©) Ajay Singh Nagpure
(©) Ajay Singh Nagpure
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें