रविवार, 4 जनवरी 2015

क्या भाषा से धर्म बनता है?

किसी भी धर्म के उद्भव में भाषा का अत्यधिक महत्व होता है, या कहो भाषा ही कालांतर में धर्म को परिभाषित करने लग जाती है। उदारण के तौर यदि हमारे देश की भाषा हमेशा से ही अंगेरेजी रहती तो, हम भगवान को भगवान न कहकर गॉड के नाम से ही जानते, और हमारे नाम पीटर, जॉन इत्यादि होते। वही अगर सम्पूर्ण विश्व की भाषा हिन्दी होती तो विश्व मे कही भी  किसी धर्म का उद्भव होता, तो वह अपने इष्ट को भगवान ही कहते, चूंकि हिन्दी भाषा मे वही शब्द आराध्य के लिए बना है। जहा भी धर्म का उद्भव होता है, उस क्षेत्र की भाषा के अनुरूप आराध्य को संबोधित किया जाने लगता है। धर्म के अनुसार ईश्वर और हमारे नाम सिर्फ और सिर्फ भाषा का खेल है, और कुछ नहीं। ठीक उसी प्रकार जैसे आम को अँग्रेजी मे Mango, अरेबिक मे مانجا,  फ्रेंच मे Mangue कहते है, परंतु जब आप उस आम को खाते है, तो स्वाद वही रहता है, चाहे आप उसे दीपावली मे खा रहे हो या क्रिसमस मे, या आप उसे हिंदुस्तान मे उसे खा रहे हो या किसी और देश मे। अब आप पर निर्भर करता है की आप इस विषय मे किस तरह से सोचते है।


अजय सिंह नागपुरे 

गुरुवार, 1 जनवरी 2015

कुछ आशा थी, कुछ निराशा थी,

कुछ आशा थी, कुछ निराशा थी, कुछ सुलझी तो, कुछ अनसुलझी जिज्ञासा थी।
बीते वर्ष 2014 की भी अपनी अलग भाषा थी।
आओ फिर बीते वर्ष की निराशा को आशा मे बदले, उन अनसुलझी जिज्ञासा को सुलझाइए,
बीते वर्ष की तरह इस वर्ष की भी एक नई भाषा बनाए,
नई उमङ्गो से भरे इस एक वर्षीय त्योहार की आपको हार्दिक सुभकमनाए।

   “अजय सिंह नागपुरे”