रविवार, 27 जुलाई 2014

नफरत है मुझे हिन्दी से...

जी हा शीर्षक सत्य है, इस सत्य से मै और मेरे जैसे हजारों लोग अक्सर गुजरते हैं। मुझे अँग्रेजी भाषा का उतना अधिक ज्ञान नहीं है, इसका अहसास मुझे यहाँ अमेरिका मे रहते हुए कभी नहीं होता, परंतु जब भी मैं भारत की धरती पर उतरता हूँ, तो पता नहीं क्यो मेरी अभिव्यक्ति को मेरी योग्यता का आधार मान लिया जाता है? क्यो मुझे उनकी नज़रों मे मेरी भाषा के लिए हीनता का यह भाव दिखाई देता है। कभी उनकी नज़रे मुझे गवार की,  तो कभी देहाती की संज्ञा देती हुई प्रतीत होती है। जब हम जाती, धर्म और रंग के भेदभाव को अमानवीय करार देते है, तो मैं उन बुद्धिजीवियों से पूछना चाहता हुं, क्या भाषा के आधार पर उनका यह भाव मानवीय है?
 
पता नहीं भारत के पहले गणितग्य आर्यभट्ट को अँग्रेजी आती थी या नहीं? खैर, जर्मनी और जापान को अँग्रेजी नहीं आती है, फिर भी वह अनुसंधान और योग्यता मे कही आगे है, यह साबित करता है, की भाषा आपकी योग्यता को निर्धारित नहीं कर सकता, और यदि अब भी आपको लगता है की यह जरूरी है, तो आप दीजिए पूरे देश के बच्चों को एक ही स्तर का प्रशिक्षण।   

आपने कभी सोचा है, अँग्रेजी आज क्यो सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि यह हमारी नज़रों मे जो श्रेष्ठ है, उनके द्वारा बोली जाती है।  इसमे कोई बुराई नहीं है, की हम किसी को श्रेष्ठ माने और उनसे सीखें परंतु बुराई जब पैदा होती है, जब हम खुद को हिन मान बैठते हैं। थोड़ा सा तर्क लगाये, अगर पूरे विश्व पर अंग्रेज़ी की जगह जर्मन शासन करते और आज अमेरिका की जगह अगर जर्मनी होता तो, हमारे लिए श्रेष्ठ भाषा क्या होती। मैंने यहाँ जानबूझकर जर्मनी को उदाहरण दिया, क्योंकि अगर मैं हिन्दी, तमिल, तेलुगू या भोजपुरी कहता तो आप इस बात पर मुस्कुरा देते। इस आधार पर आप सोचिए की आप कहा है? 

ईश्वर की कृपा से मुझे भारत और विश्व के कुछ विद्वानों से भाषा के विषय मे अपनी जिज्ञासा शांत करने का मौका मिला, भाषा के विषय मे सभी का एक ही मत था, की यह आपकी अभिव्यक्ति का साधन है। सफलता और योग्यता के लिए भाषा नहीं दृढ़ संकल्प होना चाहिए।  हाँ,  परंतु हमे हर भाषा को समान आदर देना चाहिए जो की स्वाभाविक है, परंतु दुख जब होता है, जब भाषा को योग्यता का आधार बना दिया जाता है 

भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा मे हिन्दी के साथ भेदभाव का कारण क्या है? मैं नहीं जानता हुं परंतु जहाँ तक लोगो को समझा है, अक्सर हम कुछ उदाहरण के आधार पर सभी का व्यापकीकरण कर देते है। उदाहरण के रूप मे हम किसी देश, राज्य, जाती या धर्म के एक व्यक्ति से मिलकर संपूर्ण देश,राज्य, जाती या धर्म के लिए एक धारणा बना लेते है। प्रतीत होता है, संघ लोक सेवा आयोग भी इसी मानसिकता से गुज़र रहा है, यहाँ पर मुझे उनकी तार्किकता और योग्यता पर संशय होता है।  इस निर्णय के आधार पर उन्होने एक बात तो साबित कर ही दी है की, आज तक जीतने भी अधिकारियों ने अपनी मात्र भाषा को लेकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनकी नज़रों मे वे योग्यता की कसोटी पर खरे नहीं नहीं उतरते है। अगर उनके इस निर्णय का आधार कुछ उदाहरण है, तो हम भी अपने पक्ष मे उनसे ज्यादा उदाहरण प्रस्तुत कर सकते है।  परंतु यहाँ प्रश्न वाद विवाद का नहीं है, देश के भविष्य का है। इस निर्णय से संघ लोक सेवा आयोग ने यह जाहिर कर दिया की, अब देश मे सिर्फ और सिर्फ अभीजात्य  वर्ग ही शासन करने की योग्यता रखता है। सारी कमियाँ तो हम जैसे सरकारी विद्यालय मे पढ़ने वाले लोगो  मे है। हम खस्ताहाल स्कूलों मे पढ़ते है, बिना निजी शिक्षक की सहायता के गणित विज्ञान उनके बराबर ही नंबर लाते है, फिर भी हम अयोग्य है

अक्सर हमे शिष्टाचार और आदर की बाते हमारे आस पास सुनाई दी जाती है। परंतु भाषा का उपयोग करते समय हम इस शिष्टाचार को अक्सर भूल जाते है। भाषा आपके विचारों की अभिव्यक्ति है, और भाषा सार्थक तब होती है, जब आप आपके विचार सामने वाले तक उसी रूप मे पहुचे जिस रूप मे उसे समझ आए, परंतु प्रायः हमारा ध्यान अभिव्यक्ति से ज्यादा अपने आप को सामने वाले के सामने उचा बताने मे होती है। हमे पता होता है की सामने वाले व्यक्ति को वह भाषा नहीं आती और उसे जो समझ आती है, वह भाषा हमे आती है, फिर भी हम अँग्रेजी का प्रयोग करते है।  मुझे पता नहीं इस विषय मे आप क्या सोचते है, परंतु मुझे यह उचित प्रतीत नहीं होता।

जय हिन्द
अजय सिंह नागपुरे 

सोमवार, 14 अप्रैल 2014

गीता अध्याय तीन का सार वर्तमान परिपेक्ष्य मे: भाग 2

इस संसार मे अनेक ग्रंथ है, हर ग्रंथ अपने आप मे महान है। हर ग्रंथ की प्रस्तुति की अपनी एक विशेषता है, लेकिन संदर्भ सभी का एक है। इन्ही ग्रंथो मे एक है “श्रीमद भागवत गीता”, गीता कर्म और कर्म करने के सिद्धांतों के विषय मे हमारे ज्ञान पटल को खोलने की एक महान कुंजी है। गीता हमे रास्ता और उस पर चलने का तरीका सिखाती है, यह हमे रिवाज, प्रचलन या परिपाटी नहीं बतलाती है। इसका कारण है की भोगोलिक संरचना, जलवायु, और सांस्कृतिक भिन्नता मे रिवाज, प्रचलन या परिपाटी भिन्न हो सकती है, और उसका परिपालन करना हर परिस्थिति मे संभव नहीं हो सकता। भागवत गीता कर्म को प्रधान मानती है, और यह सत्य है की संसार मे कर्म ही सबकुछ है। इस शब्द मे ही आपका जीवन है, यह वह शब्द है, जिसका पालन करने से आपके जीवन को दिशा मिलती है। हर सभ्यता और समाज मे समय के अनुसार कर्म के छोटे-बढ़े और अच्छे-बुरे की परिभाषा तय की जाती है। आपकी सोच आपके कर्म की पहली सीढ़ी होती है। संसार का हर मनुष्य,सर्वदा कर्म मे ही लीन होता है तथा तदनुसार उसे फल भी मिलता रहता है। यह विषय अलग है, की उस समय का मनुष्य समाज किसे कर्म मानता है, और किसे नहीं। इस विषय की व्याख्या श्री कृष्ण भगवान गीता के तीसरे अध्याय मे करते है:

न हि कश्चित्क्षणमपि जातु तिष्ठत्यकर्मकृत्‌ ।
कार्यते ह्यवशः कर्म सर्वः प्रकृतिजैर्गुणैः ॥

अर्थार्थ “ निःसंदेह कोई भी मनुष्य किसी भी काल में क्षणमात्र भी बिना कर्म किए नहीं रहता क्योंकि सारा मनुष्य समुदाय प्रकृति जनित गुणों द्वारा परवश हुआ कर्म करने के लिए बाध्य किया जाता है”। जीवन की हरगतिविधि हमारा कर्म है, तथा तदानुसार हमे फल भी मिलता है। उदारण के लिए आप हँसते है, तो इसका फल यह है की आपका मन प्रफुल्लित होता है, रोते है तो उसका फल यह है, की मन के अंदर का दुःख बाहर निकल कर इस वातावरण मे घुल कर कम हो जाता है। आपका हँसना-रोना भी प्रकृति जनित कर्म का प्रकार है। अक्सर यह कहा जाता है की हम कर्म करते है, परंतु हमे उचित फल नहीं मिलता है। इसका कारण है, की हर काल मे मनुष्य समाज का ताकतवर वर्ग अपनी सुविधा के अनुसार कर्म का वर्गीकरण करते रहता है। कई बार हमे लगता है की, हम बहुत अच्छा कर्म कर रहे है, परंतु उसे समाज द्वारा अनदेखा कर दिया गया, और कई बार वास्तव मे बुरे कर्म को समाज मे बढ़े सम्मान से देखा जाता है। हालाकी भागवत गीता इस आसक्ति और फल की इच्छा को कर्म मे उचित नहीं मानती फिर भी मै आपको बताना चाहूँगा की इस कलयुग मे हम कर्म उसे ही मानते है, जिससे हमे किसी प्रकार का आर्थिक या ताकत का फायदा हो। आपसे एक प्रश्न पूछता हु, आपके सम्पूर्ण जीवन मे ऐसा कौन है, जिसने आपका निर्माण किया है, जो आपकी सच्ची गुरु है? आपकी माँ, जो आपके घर मे आपको वह सब कुछ देती है, जो दुनिया की कोई दूसरी महिला आपको नहीं दे सकती। परंतु कभी आपने महसूस किया है, की जब वह घर मे रहने वाली माँ अपने आपको समाज के सामने प्रस्तुत करती है, तो क्यो कही ना कही थोड़ी सी सहमी रहती है? ज़्यादातर, वह अपने आप को एक हिन भावना के साथ प्रस्तुत करती है। जब उससे कोई पूछता है की आप क्या करते हो, तो उसका यह उत्तर क्यो होता है की “कुछ नहीं करती बस घर मे रहती है”। क्या आपके जीवन निर्माण मे उस माँ के कर्म और किसी और के कर्मो की तुलना की जा सकती है ? यह उसी के कर्म है जिसके कारण आपको अच्छे संस्कार मिले, सोच मिली, स्वस्थ शरीर मिला। अगर वास्तविकता मे देखा जाये तो उसके कर्मो के फलो की कीमत अमूल्य है। दुर्भाग्य वश यह हमारे मानव समाज की विडम्बना है की हमारे यहा कर्म को पैसा और ताकत से तौला जाता है। आज हमारी नजरों मे कम पैसे कमाने और लोगो की सेवा करने वाला चिकित्सक छोटा है तथा अधिक ताकत और पैसे वाला दलाल बढ़ा है।  हम सब कुछ जानते है, फिर भी हम ऐसा क्यो व्यवहार करते है। इसका कारण है की हम पूर्ण मनुष्य अभी भी नहीं बन पाये है, हममे कही ना कही जंगली जानवर का वह अंश अभी बकाया है। जहा सिर्फ और सिर्फ ताकत की पुजा होती है। वह किसी भी रूप मे हो सकती है, आर्थिक,शारीरिक या बौद्धिक। जैसे-जैसे हम मे यह पशुता कम होती जाती है, वैसे-वैसे हमारे मष्तिस्क तथा भावनाओ का विकाश होता है। यही विकाश हमे मानव का सम्मान करना सिखलाता है, जो हमे ईश्वरता की ओर ले जाता है।जीवन मे हमारा सामना कई प्रकार के लोगो से होता है, कुछ मे कम पशुता होती है तथा कुछ मे ज्यादा। हमे अक्सर इन्ही पाश्विक गुणो वाले लोगो से दुःख मिलता है। जिस प्रकार एक हिंसक पशु सत्ता के लिए अपनी जाती के पशु का भी वध कर देता है, उसी प्रकार एक पाशविक गुण वाला व्यक्ति आपको आपके कर्म, धर्म, जन्म के आधार पर नीचा दिखाता रहता है। पशु को तो हम कह सकते है की वह पशु है, परंतु जब इंसान मस्तिष्क होने के बावजूद यह करता है तो वह साबित करता है की उसमे पश्विकता है।  लेकिन यदि हम अपने कर्म को प्रधान समझते हुए उस पर निरंतर लगे रहेगे, तो ईश्वर की नजर मे हम ही अर्जुन होंगे, वह नहीं। समाज मे हर कर्म का महत्व होता है, चाहे वह मजदूर हो या देश का प्रधान मंत्री, देश को चलाने के लिए दोनों की आवश्यकता है। यदि हम किसी अपरिपक्व मनुष्य की बातों मे आकर अपने कर्म को हिन समझते है, और उसे निष्ठा पूर्वक नहीं करते है, तो इसका अर्थ यह होगा की हमारे जीवन का नियंत्रण उस अपरिपक्व  व्यक्ति और समाज के हाथ मे है। ठीक उसी प्रकार से जैसे टीवी का रिमोट, उसने आपकी अहवेलना की अर्थात अहवेलना वाला बटन दबाया, आप परेशान हो गए, उसने आपको नीचा  दिखाने वाला बटन दबाया आप फिर परेशान हो गए। अर्थार्थ आपका जीवन और कर्म आपके नियंत्रण मे नहीं है, आप किसी और की कठपुतली है। आप क्या बनना चाहते है, यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप अपने आपको कहा देखते है, अर्जुन के रूप मे या दुर्योधन की कठपुतली। अगर आप अपने अंदर अर्जुन देखते है, तो भगवान कृष्ण ने आपके लिए गीता के तीसरे अध्याय के आठवे श्लोक मे कहा है:     

नियतं कुरु कर्म त्वं कर्म ज्यायो ह्यकर्मणः।
शरीरयात्रापि च ते न प्रसिद्धयेदकर्मणः ॥

अर्थार्थ “ तू शास्त्रविहित कर्तव्यकर्म कर क्योंकि कर्म न करने की अपेक्षा कर्म करना श्रेष्ठ है तथा कर्म न करने से तेरा शरीर-निर्वाह भी नहीं सिद्ध होगा”। शास्त्रविहित कर्तव्यकर्म क्या है ? शास्त्रविहित कर्म अर्थार्थ,आपको निर्धारित की गई ज़िम्मेदारी, जो सदियो से समान ही है, आपका मानव जाती, देश, समाज और अपने परिवार के प्रति कर्तव्य। जब आप इस धरती पर जन्म लेते है, जब आप स्कूल मे जाते है, जब आप को परिवार या समाज की ज़िम्मेदारी दी जाती है, जब आप किसी नौकरी को जॉइन करते है, तब आपसे यह अपेक्षा की जाती है की आप अपने कर्मो का निर्वाह ज़िम्मेदारी पूर्वक करे। यह बताइये की गीता आज सम्पूर्ण मानव समुदाय के लिए क्यो उपलब्ध है?  गीता उपदेश तो कृष्ण भगवान ने सिर्फ अर्जुन को दिया था। भगवान के उस उपदेश को आप तक क्यो पहुचाया गया ?इसके पीछे कारण है। क्योकि भगवान ने इस संसार के हर व्यक्ति को अर्जुन माना है, और हम अर्जुन की तरह अपने कर्तव्य से विमुख ना हो पाये विचलित ना हो पाये इस कारण गीता ज्ञान भगवान ने हमारे पास पहुचाया है। सोचिए यह कितनी बढ़ी उपलब्धि है आपके लिए की आपको अर्जुन के समतुल्य ईश्वर द्वारा माना गया है। कई बार जीवन मे ऐसा समय आता है, जब हम किसी ना किसी परिस्थिति से विवश होकर अपने कर्तव्य कर्मो का पालन सही नहीं कर पाते है, हम किसी ना किसी सम्मोहन या विवशता से वशीभूत हो जाते है, यह सम्मोहन या विवशता कुछ भी हो सकती है, जैसे अर्जुन के साथ कुरुक्षेत्र मे हुआ था, वह अपने अन्तःकरण से विवश हो गया था, परंतु भगवान ने उन्हे चेताया और वही चेतावनी उन्होने हमे अध्याय तीन के 9-12 श्लोक मे वर्णित की:

यज्ञार्थात्कर्मणोऽन्यत्र लोकोऽयं कर्मबंधनः ।
तदर्थं कर्म कौन्तेय मुक्तसंगः समाचर ॥
देवान्भावयतानेन ते देवा भावयन्तु वः ।
परस्परं भावयन्तः श्रेयः परमवाप्स्यथ ॥
इष्टान्भोगान्हि वो देवा दास्यन्ते यज्ञभाविताः ।
तैर्दत्तानप्रदायैभ्यो यो भुंक्ते स्तेन एव सः ॥

अर्थार्थ “ यज्ञ के निमित्त किए जाने वाले कर्मों से अतिरिक्त दूसरे कर्मों में लगा हुआ ही यह मुनष्य समुदाय कर्मों से बँधता है। इसलिए हे अर्जुन! तू आसक्ति से रहित होकर उस यज्ञ के निमित्त ही भलीभाँति    कर्तव्य कर्म कर॥9॥  तुम लोग इस यज्ञ द्वारा देवताओं को उन्नत करो और वे देवता तुम लोगों को उन्नत करें। इस प्रकार निःस्वार्थ भाव से एक-दूसरे को उन्नत करते हुए तुम लोग परम कल्याण को प्राप्त हो जाओगे॥11॥यज्ञ द्वारा बढ़ाए हुए देवता तुम लोगों को बिना माँगे ही इच्छित भोग निश्चय ही देते रहेंगे। इस प्रकार उन देवताओं द्वारा दिए हुए भोगों को जो पुरुष उनको बिना दिए स्वयं भोगता है, वह चोर ही है॥12॥ कितनी अच्छी बात कही है,” यज्ञ के निमित्त किए जाने वाले कर्मों से अतिरिक्त दूसरे कर्मों में लगा हुआ ही यह मुनष्य समुदाय कर्मों से बँधता है“ अर्थार्थ आप अपनी ज़िम्मेदारी से हट कर कोई दूसरा कर्म करते है, तो कही ना कही वह आपकी आसक्ति है जो आपको आपकी जिम्मेदारियो से दूर ले जाती है। परंतु हमारा कर्तव्य है की हम इन से दूर रहकर अपने कर्तव्य कर्म को भली भांति करे,या प्रयास करे। दूसरे श्लोक मे भगवान कहते है की तुम लोग यज्ञ से देवताओ को उत्पन्न करोगे और देवता तुम्हें उन्न्त करेगे। जिससे दोनों का कल्याण होगा। देवता क्या है? आपके अंदर की, समाज की सकारात्मकता,मानवता, और जब आप अपने कर्म से समाज मे सकारात्मकता लाओगे और मानवता को जीवित रखोगे तो वह मानवता सम्पूर्ण  समाज के लिए ही नहीं अपितु आपके और आपके परिवार के लिए भी अच्छी होगी। “यज्ञ द्वारा बढ़ाए हुए देवता तुम लोगों को बिना माँगे ही इच्छित भोग निश्चय ही देते रहेंगे” इस पंक्ति का तात्पर्य यह है की जब आप अपने कर्मो से समाज मे सकारात्मकता और मानवता को जन्म देंगे तो वह सकारात्मकता और मानवता आपको और आपके बच्चो को बिना मांगे सुरक्षा और सुकून देगी। उसके लिए आपको किसी के दर पर जाने की जरूरत नहीं होगी। इस यज्ञ को समझे।

आज हम जिन परिस्थितियो मे जी रहे है, उसमे अपने आस पास का माहौल देख कुछ लोगो की गलत कर्म द्वारा प्राप्त की गई सफलता से प्रभावित हो जाते है, और हम कोशिश करते है है की उनका अनुसरण करे परंतु, वह ना ही खुद के, ना समाज के और ना ही मानव कल्याण के हित मे होती है। एक गंभीर पुरुष का कर्तव्य होता है की इन सब बातों  से प्रभावित  ना होकर, जो भी सामाजिक, आर्थिक औरपारिवारिक ज़िम्मेदारी उसे दी गई है उसका पूर्ण निष्ठा के साथ पालन करे, इस विषय मे भगवान कहते है की

न बुद्धिभेदं जनयेदज्ञानां कर्मसङि्गनाम्‌ ।
जोषयेत्सर्वकर्माणि विद्वान्युक्तः समाचरन्‌ ॥

भावार्थ :  परमात्मा के स्वरूप में अटल स्थित हुए ज्ञानी पुरुष को चाहिए कि वह शास्त्रविहित कर्मों में आसक्ति वाले अज्ञानियों की बुद्धि में भ्रम अर्थात कर्मों में अश्रद्धा उत्पन्न न करे, किन्तु स्वयं शास्त्रविहित समस्त कर्मभलीभाँति करता हुआ उनसे भी वैसे ही करवाए॥26॥ उपरोक्त श्लोक का तात्पर्य है की ईश्वर मे श्रद्धा रखने वाले और बुद्धिजीवी व्यक्ति का कर्तव्य यह है की वह किसी बाहरी आवरण से प्रभावित हुये बिना अपना कर्तव्य पूर्ण श्रद्धा के साथ करे तथा साथ ही साथ यह कोशिश करे की दूसरों से भी वैसा करवाए। यदि आपको प्रतीत होता है की आप दूसरों को नहीं करवा सकते तो इतना जरूर करे की खुद सही मार्ग पर चले और अपने परिवार को भी वही सिखाये। हमे संगयान हों चाहिए की ज्ञानी पुरुष की नजर मे कर्म छोटा और बड़ा नहीं होता वह सिर्फ अच्छा और बुरा होता है। हम अक्सर दूसरों के कर्म या नौकरी, पेशे मे सुख देखते है, या अपने कर्म को छोटा या बढ़ा आकने लगते है। आपके कर्म आपका धर्म होता है, हम कहते भी है बेटे का धर्म, पति का धर्म तथा पत्नी का धर्म,सिपाही का धर्म अर्थार्थ कर्म ही आपका धर्म है, और आपके लिए आपका यह कर्म रूपी धर्म हमेशा श्रेष्ठ होना चाहिय, इस पर भगवान कृष्ण कहते है 

श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात्‌ ।
स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः ॥

भावार्थ :  अच्छी प्रकार आचरण में लाए हुए दूसरे के धर्म से गुण रहित भी अपना धर्म अति उत्तम है। अपने धर्म में तो मरना भी कल्याणकारक है और दूसरे का धर्म भय को देने वाला है॥35॥ श्लोक का अर्थ समझे “अच्छी प्रकार आचरण में लाए हुए दूसरे के धर्म से गुण रहित भी अपना धर्म अति उत्तम है” अर्थार्थ एक मजदूर यदि पूर्ण निष्ठा के साथ अपना कर्म करता है, तथा वही एक अधिकारी उसमे लापरवाही बरतता है, तो भगवान की नजरों मे गुण रहित और कम पैसा वाला मजदूर का कर्म उच्च है। यह हमारा कर्तव्य है की हमे जो कर्म करने मिले है उसे निष्ठा पूर्वक करे, उसकी तुलना कभी किसी और से ना करे भले ही उसमे गुण कम हो, क्योकि हमे मोक्ष अपने कर्म को अच्छे से करने से ही मिलेगा। हम अक्सर ही अपनी तुलना दूसरों से करते है, कभी छोटा समझ कर हिन भावना से ग्रसित हो जाते है तो कभी बढ़ा समझकर अहंकारमय हो जाते है। उसी अहंकार को नियंत्रित करने के लिए भगवान कृष्ण कहते है: 

प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहंकारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥

भावार्थ :  वास्तव में सम्पूर्ण कर्म सब प्रकार से प्रकृति के गुणों द्वारा किए जाते हैं, तो भी जिसका अन्तःकरण अहंकार से मोहित हो रहा है, ऐसा अज्ञानी 'मैं कर्ता हूँ' ऐसा मानता है॥27॥ आज आप मे जो भी गुण है, तो उसके जिम्मेदार सिर्फ आप नहीं है, सम्पूर्ण प्रकृति है, आप इस प्रकृति अर्थार्थ आपके आस पास के वातावरण के कारण ही इस योग्य बने है, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार एक पेड़ को सही खाद पानी मिलता है तो वह सबल बनाता है। आपके अंदर जो भी ज़िम्मेदारी की भावना आई है, उसमे आपके माता- पिता, आस पास का वातावरण, देश, मित्र और कई प्रकार के तत्वो का योगदान है, परंतु कई बार अंहकार सेमोहित होकर हम सोच लेते है की सब मै ही कर रहा हु। अहंकार का सबसे बढ़ा नुकसान यह है की यह हमारी तरक्की रोक लेता है, और हममे नकारात्मकता भर देता है।अहंकार हमे ही नहीं हमारी पीछे आने वाली पीड़ियों के लिए भी नुकसान दायक होता है। ऐसा इसलिए की क्योकि आपके पीछे चलने वालों के लिए आप श्रेष्ठ होते है और वह आप का अनुसरण करते है, ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार आप अपने आगे वाले श्रेष्ठ पुरुषो का अनुसरण करते हो। जब समाज मे श्रेष्ठ पुरुष ही ऐसा व्यवहार करते है तो वह सम्पूर्ण जाती के लिए नुकसान दायक होता है। यह यथासंभव है की आप किसी ना किसी के लिए श्रेष्ठ होंगे और श्रेष्ठ होने के नाते आपकी कुछ अपने समाज और घर देश के प्रति कुछ जिम्मेदारिया है। है इस विषय मे कृष्ण भगवान गीता के तीसरे अध्याय के 21 श्लोक मे कहते है

यद्यदाचरति श्रेष्ठस्तत्तदेवेतरो जनः ।
स यत्प्रमाणं कुरुते लोकस्तदनुवर्तते ॥

अर्थार्थ श्रेष्ठ पुरुष जो-जो आचरण करता है, अन्य पुरुष भी वैसा-वैसा ही आचरण करते हैं। वह जो कुछ प्रमाण कर देता है, समस्त मनुष्य-समुदाय उसी के अनुसार बरतने लग जाता है (यहाँ क्रिया में एकवचन है, परन्तु'लोक' शब्द समुदायवाचक होने से भाषा में बहुवचन की क्रिया लिखी गई है।)॥21॥ अक्सर हम कहते है की हमारे बच्चे या हमारे आस पास के लोग और कई बार हम भी बढ़े बढ़े फिल्मी सितारो, बाबा, नेताओ या विकसित देशो के लोगो की तरह बनने की नकल करते है, अक्सर कहा जाता है की हम लोगो अँग्रेजी बोलने वालो को उच्च मानते है, ऐसा क्यो, क्योकि हम उन्हे अपने से श्रेष्ठ मानते है, और संसार मे हर व्यक्ति उस व्यक्ति की नकल मारता है या उसके जैसे बनाने की कोशिश करता है जिसे वह श्रेष्ठ मानता। अब यह आप पर निर्भर करता है की आप किसे श्रेष्ठ मानते है। परंतु याद रखिए कई  बार हम छल का शिकार होते है और उन्हे श्रेष्ठ मान लेते है, जो श्रेष्ठ होने का दिखावा करते है। कई बार ऐसा भी होता है की जिसे समाज  श्रेष्ठ मानता है, उसकी एक छोटी सी गलती पर हंगामा होने लगता है, और लोग उसके पीछे पढ़ जाते है, ऐसा क्यो, वह भी एक मनुष्य है,उनसे भी गलती हो सकती है, कारण होता है की हम उनमे अपना आदर्श देखते है, और उन श्रेष्ठ जनो का यह कर्तव्य बनता है की जीवन मे वह जो भी कर्म करे छोटा सा छोटा या बढ़ा उसे पूर्ण सावधानी के साथ करे, इसविषय मे भगवान कृष्ण ने भी कहा की,

यदि ह्यहं न वर्तेयं जातु कर्मण्यतन्द्रितः ।
मम वर्त्मानुवर्तन्ते मनुष्याः पार्थ सर्वशः ॥

भावार्थ :  क्योंकि हे पार्थ! यदि कदाचित्‌ मैं सावधान होकर कर्मों में न बरतूँ तो बड़ी हानि हो जाए क्योंकि मनुष्य सब प्रकार से मेरे ही मार्ग का अनुसरण करते हैं॥23॥ हर व्यक्ति जिसका भी अनुसरण करता है, उसमे वह अपना आदर्श देखता है। यह संभव है की आप भी किसी के आदर्श होंगे इसलिए आपका कर्तव्य है की आप अपने जीवन का हर कर्म सावधानी पूर्वक करे, क्योकि यह ना सिर्फ आपको परेशानी देगा अपितु आपके अनुसरण करने वालो मे आपकी अपकीर्ति भी फैलायगा। कभी-कभी हम लोगो के साथ ऐसा भी होता है की भूल वश हम दुर्जन लोगो को भी श्रेष्ठ समझ बैठते  है।हम अक्सर ही लोगो केऊपरी दिखावे से प्रभावित होते है, और लोग हमारी ना समझ का उपयोग करते है, वह जो हमे दिखाना चाहते है वही हम देखते है, वह जो हमसे कराना चाहते है वही हम करते है। इसका कारण यह है की हमारा सामने वाले व्यक्ति पर अंधविश्वास। याद रखिए मनुष्य का अपनी इंद्रियो को बस मे कर पाना अत्यंत कठिन है, यह गुण करोड़ो मे किसी एक के पास ही हो सकता है। परंतु एक अपरिपक्व सोच के कारण दंभी लोगो परविश्वास करके हम अपने और अपने आस पास के लोगो का विनाश करते है। इस बात को गीता के तीसरे अध्याय मे कृष्ण जी कहते है

कर्मेन्द्रियाणि संयम्य य आस्ते मनसा स्मरन्‌ ।
इन्द्रियार्थान्विमूढात्मा मिथ्याचारः स उच्यते ॥

अर्थर्थ   “जो मूढ़ बुद्धि मनुष्य समस्त इन्द्रियों को हठपूर्वक ऊपर से रोककर मन से उन इन्द्रियों के विषयों का चिन्तन करता रहता है, वह मिथ्याचारी अर्थात दम्भी कहा जाता है॥6॥“  वर्तमान मे हम इन्ही दंभियो के शिकार है, और कई बार हम भी उन्ही की तरह व्यवहार करते है। इसका कारण है की आज हम सभी ऊपरी दिखावे से ज्यादा प्रभावित होते है, चुकी हमारी इंद्रिया हमारे वश मे नहीं है। अक्सर अत्यधिक लोभ, मोह और अंहकार ही ऐसे कारण होते है जो हमे इन दंभियो के वश मे कर देते है या जिसके कारण हम उन जैसा व्यवहार और अनुसरण करने लगते है। जब मन मे ईश्वरीयता घटती है तभी यह मानसिकता हम पर हावी हो जाती है, परंतु ये हमारा कर्तव्य  बनता  है की समय समय पर अपना आंकलन करते रहे और इस संयमित रहते हुए श्रेष्ठ पुरुषो का अनुसरण करने के कोशिश करे, इसी विषय को श्रीकृष्ण गीता मे कहते है:  

यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन ।
कर्मेन्द्रियैः कर्मयोगमसक्तः स विशिष्यते ॥
सक्ताः कर्मण्यविद्वांसो यथा कुर्वन्ति भारत ।
कुर्याद्विद्वांस्तथासक्तश्चिकीर्षुर्लोकसंग्रहम्‌ ॥

भावार्थ :  किन्तु हे अर्जुन! जो पुरुष मन से इन्द्रियों को वश में करके अनासक्त हुआ समस्त इन्द्रियों द्वारा  कर्मयोग का आचरण करता है, वही श्रेष्ठ है॥7॥॥  हे भारत! कर्म में आसक्त हुए अज्ञानीजन जिस प्रकार कर्मकरते हैं, आसक्तिरहित विद्वान भी लोकसंग्रह करना चाहता हुआ उसी प्रकार कर्म करे॥25॥ ईश्वर कहते है की आप को जो इंद्रिया इस प्रकर्ति द्वारा प्रदान की गई है उनसे आप कर्म योग का आचरण करे परंतु बिना किसी मोह और आसक्ति के। जो अच्छे काम अज्ञानी लोग आसक्ति के साथ करते है, वही काम तुम भी करो, परंतु मन मे लोक कल्याण की भावना के साथ। जिसे हम लोक कल्याण कहते है कही ना कही वह आपका ही कल्याण होता है।  हम मानव के लिए इस कलयुग मे बिना आसक्त रहे रहना संभव नहीं है, कोई व्यक्ति कितना भी कहे की मुझमे राग द्वेष ईर्ष्या  नहीं है,तो आपको समझ लेना चाहिए की वह झूठ  बोल रहा है, क्योकि  जिसने अपनी इंद्रियो को वश कर लिया है वह अपनी प्रसंशा कभी नहीं करेगा। राग द्वेष ईर्ष्या  हमारी इंद्रियो की प्रकृति है। इस विषय मे भगवान कहते है:  

इन्द्रियस्येन्द्रियस्यार्थे रागद्वेषौ व्यवस्थितौ ।
तयोर्न वशमागच्छेत्तौ ह्यस्य परिपन्थिनौ ॥

भावार्थ :  इन्द्रिय-इन्द्रिय के अर्थ में अर्थात प्रत्येक इन्द्रिय के विषय में राग और द्वेष छिपे हुए स्थित हैं। मनुष्य को उन दोनों के वश में नहीं होना चाहिए क्योंकि वे दोनों ही इसके कल्याण मार्ग में विघ्न करने वाले महान्‌शत्रु हैं॥34॥ भावार्थ है की हमारी इंद्रियो मे राग और द्वेष का वास होता है, परंतु हमे इसके वश मे नहीं होना चाहिए, हम जितना ईश्वर को अपने आप मे समाहित करते जायंगे उतना ही हमारी इंद्रिया हमारे मन के वश मे आती जायगी, इंद्रियो को वश मे करना कठिन है  पर असंभव नहीं है। जब भगवान कृष्ण ने यह बात अर्जुन से कही थी तो अर्जुन उनसे अधोलिखित श्लोक मे पूछा था की,

अर्जुन उवाचः
अथ केन प्रयुक्तोऽयं पापं चरति पुरुषः ।
अनिच्छन्नपि वार्ष्णेय बलादिव नियोजितः ॥

भावार्थ :  अर्जुन बोले- हे कृष्ण! तो फिर यह मनुष्य स्वयं न चाहता हुआ भी बलात्‌ लगाए हुए की भाँति किससे प्रेरित होकर पाप का आचरण करता है॥36॥॥ भगवान कई बार हम ना चाहते हुये भी गलत काम क्यो कर देते है। अर्जुन के इस प्रश्न पर कृष्ण भगवान कहते है की  

काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्भवः ।
महाशनो महापाप्मा विद्धयेनमिह वैरिणम्‌ ॥
धूमेनाव्रियते वह्निर्यथादर्शो मलेन च।
यथोल्बेनावृतो गर्भस्तथा तेनेदमावृतम्‌ ॥
आवृतं ज्ञानमेतेन ज्ञानिनो नित्यवैरिणा ।
कामरूपेण कौन्तेय दुष्पूरेणानलेन च ॥
इन्द्रियाणि मनो बुद्धिरस्याधिष्ठानमुच्यते ।
एतैर्विमोहयत्येष ज्ञानमावृत्य देहिनम्‌ ॥
तस्मात्त्वमिन्द्रियाण्यादौ नियम्य भरतर्षभ ।
पाप्मानं प्रजहि ह्येनं ज्ञानविज्ञाननाशनम्‌ ॥
इन्द्रियाणि पराण्याहुरिन्द्रियेभ्यः परं मनः ।
मनसस्तु परा बुद्धिर्यो बुद्धेः परतस्तु सः ॥
एवं बुद्धेः परं बुद्धवा संस्तभ्यात्मानमात्मना ।
जहि शत्रुं महाबाहो कामरूपं दुरासदम्‌ ॥

 भावार्थ :  श्री भगवान बोले- रजोगुण से उत्पन्न हुआ यह काम ही क्रोध है। यह बहुत खाने वाला अर्थात भोगों से कभी न अघानेवाला और बड़ा पापी है। इसको ही तू इस विषय में वैरी जान॥37॥जिस प्रकार धुएँ से अग्नि औरमैल से दर्पण ढँका जाता है तथा जिस प्रकार जेर से गर्भ ढँका रहता है, वैसे ही उस काम द्वारा यह ज्ञान ढँका रहता है॥38॥और हे अर्जुन! इस अग्नि के समान कभी न पूर्ण होने वाले काम रूप ज्ञानियों के नित्य वैरी द्वारामनुष्य का ज्ञान ढँका हुआ है॥39॥इन्द्रियाँ, मन और बुद्धि- ये सब इसके वासस्थान कहे जाते हैं। यह काम इन मन, बुद्धि और इन्द्रियों द्वारा ही ज्ञान को आच्छादित करके जीवात्मा को मोहित करता है। ॥40॥इसलिए हेअर्जुन! तू पहले इन्द्रियों को वश में करके इस ज्ञान और विज्ञान का नाश करने वाले महान पापी काम को अवश्य ही बलपूर्वक मार डाल॥41॥इन्द्रियों को स्थूल शरीर से पर यानी श्रेष्ठ, बलवान और सूक्ष्म कहते हैं। इनइन्द्रियों से पर मन है, मन से भी पर बुद्धि है और जो बुद्धि से भी अत्यन्त पर है वह आत्मा है॥42॥इस प्रकार बुद्धि से पर अर्थात सूक्ष्म, बलवान और अत्यन्त श्रेष्ठ आत्मा को जानकर और बुद्धि द्वारा मन को वश में करकेहे महाबाहो! तू इस कामरूप दुर्जय शत्रु को मार डाल॥43॥ उपरोक्त श्लोको मे भगवान अर्जुन से कहते है की रजोगुण से उत्पन्न हुई लालसा, क्रोध और काम हमारे शत्रु है जो हमे गलत कर्म करने के लिए प्रेरित करते है। इनकी प्रकृति है हावी रहना। हर मनुष्य की मे असुर और देवता का वास होता है। काम, क्रोध, मोह, ईर्ष्या, लोभ यह सभी आसुरी प्रकृति के पर्याय है, इनके स्वभाव मे होता है अच्छाई और ज्ञान पर हावी होना। हम सभी मे अथाह ज्ञान का भडार है, परंतु जब आसुरी प्रकृति हम पर हावी हो जाती है तो वह इस ज्ञान को ढक लेती है। हमे इसका संगयान होना चाहिए। अपनी बुद्धि का उपयोग कर इन आसुरी गुणो के नाश मे सदैव प्रयत्नरत रहना चाहिए। यह काम कठिन जरूर है पर नामुमकिन नहीं।

 मन को आसक्ति और दुख से बचाने के लिए भगवान ने कृष्ण ने गीता मे कहा है की कर्म करो फल की इच्छा ना करो, क्योकि यह हमे दुख से बचाता है, आसक्ति से दूर करता है, तथा लोक कल्याण के लिए उपयोगी है।  सबसे महत्वपूर्ण यह कर्म मे हमारी तल्लीनता और ध्यान को बढ़ाता है। अगर आप हंसने के पहले यह सोचे की इससे मेरा मन प्रफुल्लित होगा तो क्या आप उस हंसी का आनंद ले पाएंगे, नहीं क्योकि आपका मन कही न कही फल की ओर रहेगा, जो आपके कर्मपर ध्यान को भटकाने  का प्रयास है। अर्थार्थ फल के बारे मे सोचने से आप अपनी कर्म करने की क्षमता को कम कर रहे है। तथा लगातार ज्यादा फल के विषय सोचने से तथा उसके पूरे ना होने पर हमे दुःख भी ज्यादा होता है। अक्सर हम लोगो की सहायता करते समय यह सोचते है की यह करने से  प्रसन्न होगा, या भगवान खुश होगा, जब हम इस आसक्ति के साथ कोई कर्म करते है, तो वह हमारे मन को कर्म पर नाकेन्द्रित करके फल पर केन्द्रित करते है। हमे अपनी तृप्ति कर्म के फल मे और ना ही दूसरों मे देखिनी चाहिए, इस पर ईश्वर कहते है:

यस्त्वात्मरतिरेव स्यादात्मतृप्तश्च मानवः ।
आत्मन्येव च सन्तुष्टस्तस्य कार्यं न विद्यते ॥
नैव तस्य कृतेनार्थो नाकृतेनेह कश्चन ।
न चास्य सर्वभूतेषु कश्चिदर्थव्यपाश्रयः ॥
तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर ।
असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पुरुषः ॥

 अर्थार्थ : परन्तु जो मनुष्य आत्मा में ही रमण करने वाला और आत्मा में ही तृप्त तथा आत्मा में ही सन्तुष्ट हो, उसके लिए कोई कर्तव्य नहीं है॥17॥ उस महापुरुष का इस विश्व में न तो कर्म करने से कोई प्रयोजन रहता हैऔर न कर्मों के न करने से ही कोई प्रयोजन रहता है तथा सम्पूर्ण प्राणियों में भी इसका किञ्चिन्मात्र भी स्वार्थ का संबंध नहीं रहता॥18॥  इसलिए तू निरन्तर आसक्ति से रहित होकर सदा कर्तव्यकर्म को भलीभाँतिकरता रह क्योंकि आसक्ति से रहित होकर कर्म करता हुआ मनुष्य परमात्मा को प्राप्त हो जाता है॥19॥ सोचिए कितनी अच्छी बात कही है, आत्मा रमण करना और आत्मा मे ही तृप्त होना, इस छोटी पंक्ति मे, मै और हम दोनों आ जाते है, अर्थार्थ यह आपका और लोगो के कल्याण दोनों के लिए ही उपयुक्त है, जब आप शरीर को छोड़ कर आत्मा के विषय मे सोचेगे उसकी तृप्ति के लिए सोचेगे तो तब आप लोक कल्याण के लिए सोचेंगे और आसक्ति आपको छु भी नहीं सकती। आप जब निःस्वार्थ भाव से कर्म करेंगे जो की वास्तव निःस्वार्थ नहीं है क्योकि उससे आपकी आत्मा को तृप्ति मिल रही है, तब ना सिर्फ आप परमात्मा तथा सकारात्मकता ओर जायंगे ही परंतु साथ ही साथ अपने दुखो को कम कर अपने अनुसरण करने वालों को सही मार्ग दे जायंगे जो घर, परिवार, समाज, देश और सम्पूर्ण मानव जाती के लिए हितकर होगा।
 जय हिन्द

अजय सिंह नागपुरे